विभाग की संरचना
राजस्व विभाग की संरचना:
राजस्व विभाग मंत्री राजस्व के अधीन है, जिनकी सहायता के लिए सचिवालय स्तर पर प्रमुख सचिव पदस्थ हैं। विभाग में 2 सचिव, 2 उप सचिव, 3 अवर सचिव हैं। विधिक कार्य के लिए एक सहायक आयुक्त विधि कार्यरत है। राजस्व विभाग को सौंपे गए उत्तरदायित्व के लिए विभाग में कुल 6 शाखाएं कार्यरत हैं।
राजस्व विभाग का मैदानी कार्यालय:
- मैदानी कार्यालय में राजस्व विभाग के अंतर्गत संभाग स्तर पर 10 संभागीय आयुक्त के पद स्वीकृत है। वर्तमान में सभी संभागों में आयुक्त पदस्थ है। प्रदेश में वर्तमान में 52 जिलें हैं जिनमें जिला कलेक्टर राजस्व विभाग के कार्यों के क्रियान्वयन के लिए जिम्मेवार है सभी जिलों में कलेक्टर पदस्थ होकर कार्यरत है। संभाग आयुक्त एवं जिलाध्यक्ष कार्यालयों में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की सेवाएं राजस्व विभाग के अंतर्गत रखी गई है।
- तहसील स्तर पर राजस्व विभाग के प्रतिनिधि के रूप में तहसीलदार - अपर तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार कार्यरत हैं। यह अमला प्रमुख राजस्व आयुक्त के अधीन है
- इनके समकक्ष अधीक्षक, भू-अभिलेख - सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख भी जिला कार्यालयों में पदस्थ रहते हैं। यह अमला आयुक्त, भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त, ग्वालियर के अधीन है।
(१) संभाग आयुक्त
राजस्व विभाग की मैदानी इकाई के रूप में 10 संभाग आयुक्त (राजस्व ) है।
(1) चंबल संभाग
(2) ग्वालियर संभाग
(3) उज्जैन संभाग
(4) इंदौर संभाग
(5) भोपाल संभाग
(6) होशंगाबाद संभाग
(7) सागर संभाग
(8) जबलपुर संभाग
(9) रीवा संभाग
(10) शहडोल संभाग
(२) जिला कलेक्टर
जिला स्तर पर राजस्व विभाग के कार्यों के क्रियान्वयन के लिए प्रत्येक जिले में एक जिला कलेक्टर पदस्थ है। संभागायुक्त एवं जिलाध्यक्ष के तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की सेवाएं राजस्व विभाग के अधीन रखी गई हैं।
राजस्व विभाग की सामान्य जानकारी
१. राज्य का भौगोलिक क्षेत्रफल ३०६ वर्ग कि.मी
२. राज्य में नगर एवं ग्राम
नगरों की कुल संख्या | 369 |
---|---|
ग्रामों की कुल संख्या | 56346 |
राजस्व ग्रामों की संख्या | 56346 |
वन ग्रामों की संख्या | 925 (वन विभाग से प्राप्त जानकारी के आधार पर) |
3. राज्य की प्रशासनिक जानकारी:
राजस्व संभाग | 10 |
---|---|
जिले | 52 |
राजस्व अनुभाग | 181 |
तहसील | 371 |
विकासखण्ड | 313 |
नगर निगम | 14 |
नगर पालिका- नगर पंचायतें | 323 |
अधिसूचित निरीक्षक मंडल | 771 |
पटवारी हल्के | 11622 |
ग्राम पंचायतें | 22029 |
जनपद पंचायत | 313 |
जिला पंचायत | 51 |
4. भू-अभिलेख से संबंधित जानकारी:
क्षेत्रीय उपायुक्त भू-अभिलेख | 7 |
---|---|
खातों की संख्या | 11.77 लाख |
खसरा नंबरों की संख्या | 263.98 लाख |
खसरा प्रविष्टियों की संख्या | 363.81 लाख |
5.कृषि जोतें (कृषि संगणना 2010-11 पर आधारित):
संख्या | 73.60 लाख |
---|---|
क्षेत्रफल | 163.71 लाख |
प्रति व्यक्ति बोया गया क्षेत्र०. | 34 हेक्टर्स |
Last Updated on 05 Jan, 2019